हमीरपुर : बड़सर उपमंडल ग्राम पंचायत ननांवां के ब्याड़ क्षेत्र में रविवार देर रात को दो प्रवासी मजदूरों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नेपाली मूल के व्यक्ति ने बिहार के रहने वाले व्यक्ति की झोपड़ी में घूसकर बंदूक से गाली चला दी। गोली व्यक्ति के कंधे से होकर निकल गई। घायल को परिजनों ने गंभीर हालत में बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कमलबद्ध कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने धरपकड़ कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ग्राम पंचायत ननांवां के ब्याड़ क्षेत्र में बिहार का रहने वाला महेश कुमार क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। वहीं नेपाली भीम भी यहां पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। रविवार देर रात को नेपाली भीम व महेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नेपाली ने गोली चलाकर महेश को घायल कर दिया। परिजन घायल महेश को बड़सर अस्पताल ले गए, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ऊना अस्पताल रैफर कर दिया है, वहां पर उसका उपचार चला हुआ है। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उसके पास यह बंदूक कहां से आई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
उधर, एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नेपाली मूल के युवक ने बिहार के रहने वाले युवक को गोली मार दी है। गोली उसके दाएं कंधे में लगी है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास बंदूक कहां से आई इस बारे में पूछताछ की जा रही है।