शिमला: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में कोरोना ने आज भी अपना असर दिखाया। हमीरपुर में छह और कांगड़ा में पांच नए मामने सामने आए। संक्रमण के चार मामले ऊना और तीन सोलन जिला में भी आए। इन 18 मामलों के साथ आंकड़ा 313 पहुंच गया है। इनमें एक्टिव मरीज 197 हैं। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच शनिवार को एक साथ 24 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। सबसे अधिक 15 मरीज हमीरपुर में ठीक हुए हैं। इनमें 75 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। एक से दो हफ्ते तक सफलतापूर्व चले उपचार के बाद इन मरीजों ने कोरोना को परास्त कर दिया। अब तक पूरे प्रदेश में 107 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 35 फीसदी पहुंच गई है।
शनिवार को जिन 18 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें हमीरपुर जिले के छह मामले हैं। हमीरपुर के खग्गल का 48 वर्षीय पुरूष और 42 वर्षीय महिला, नादौन का 63 वर्षीय पुरूष, कांगू का 62 वर्षीय पुरूष, बड़सर के समेला की 58 वर्षीय महिला और नादौन का 27 वर्षीय युवक शामिल हैं। इनमें 5 लोग दिल्ली तथा एक जालंधर से वापिस आए थे। संक्रमित पाए गए चार मरीज संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे थे। वहीं दो संक्रमित होम क्वारंटाइन के दौरान पाॅजिटिव निकले हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 24 मरीज स्वस्थ होकर विभिन्न कोविड केयर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। हमीरपुर से सबसे ज्यादा 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा कांगड़ा से 4, मंडी से 3 और सोलन व कुल्लू से एक-एक सक्रमित ठीक हुआ। कुल्लू जिला के एकमात्र मरीज के स्वस्थ्य होने से यह जिला संक्रमण मुक्त हो गया है। अब 12 में से 9 जिलों में सक्रमण के मामले हैं। हमीरपुर में सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जहां कुल प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 107 हो गयी है। कांगड़ा जिला में संक्रमण का आंकड़ा 79 है। उना जिला 37 मामलों के साथ सूची में तीसरे स्थान पर है।
Latest
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा