करसोग/सुंदरनगर : करसोग में एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी रैफर किया गया। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंच हालात का जायजा लिया। लेकिन बुजुर्ग बयान देने की हालत में नहीं था। जिस पर पुलिस बुजुर्ग के बेटे का बयान दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार करसोग के धार काण्डलु के 67 वर्षीय निक्का राम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सहित परिवार के सदस्य घर में आराम कर रहे थे। आराम करने के उपरांत जब घर के सदस्यों ने देखा कि बुजुर्ग अपने कमरे में नहीं था। जिस पर घर के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और इस दौरान वह साथ लगते जंगल में मिला। पास पहुंचने पर पाया उन्होंने पाया कि मुहं से दवाई की गंध आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पंहुचाया, जहां से गंभीर हालत में बुजुर्ग को आईजीएमसी रैफर किया गया है।
जांच अधिकारी छज्जू राम ने बताया कि धार काण्डलु निवासी निक्का राम ने जहरीली दवाई का सेवन किया है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। व्यक्ति का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है।