हमीरपुर: कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को हमीरपुर के लिए राहत भरा दिन रहा। 2 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। लेकिन शुक्रवार सुबह ही हमीरपुर को फिर एक बार झटका लगा है। पांच नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसमें 34 साल का एक पुरुष, पति व पत्नी जो अहमदाबाद गुजरात से लौटे थे, संक्रमित पाए गए है। जिन्हे नादौन के डिग्री कॉलेज में क्वॉरेंटाइन पर रखा गया था । वही 32 साल की मुंबई से लौटी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वो निजी होटल में क्वॉरेंटाइन थी। वहीं कोटा से वापस आया 57 साल कापुरुष भी संक्रमित मिला है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ.अर्चना सोनी ने की है। उधर आज सुबह की शुरुआत कांगड़ा में चार मामलो के साथ हुई है। दीगर है कि हमीरपुर में घर भेजे गए 15 लोगो के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बवाल मच गया था। राज्य में अब सक्रिय मामलो का आंकड़ा 208 हो गया है।
Latest
- सहकारी सभाओं के कर्मचारियों ने ‘सुख-आश्रय कोष’ में किया 1 लाख 101 का अंशदान
- ऊना : कड़ाकी में फंसने से तीन वर्षीय तेंदुआ घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
- शिमला से सीधे घर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, बेटे को देख भावुक हुई मां
- विश्व बैंक ने प्रदेश के 2500 करोड़ के ग्रीन रेजिलिएंट इंटिग्रेटिड प्रोग्राम में दिखाई रुचि
- ऊना : शटरिंग चोरी मामले में चार युवक गिरफ्तार, 4 दिन का पुलिस रिमांड