चंबा: कोरोना पॉजिटिव आई मां बेटी के सैम्पल की दूसरी बार रिपोर्ट पॉजिटिव आए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 142 सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। जिनमें से 140 सैम्पल निगेटिव आए है। जबकि मां बेटी के सैम्पल एक बार फिर पोजिटिव आए है। ऐसे में विभाग अब पांच दिनों बाद फिर से सैम्पल जांच के लिए भेजेगा। सीएमओ चंबा डॉ राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि मई माह के पहले सप्ताह में दो वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई थी। बच्ची बद्दी सेलौटे अपने पिता के सम्पर्क में आई थी। बहरहाल, बेटी का पिता स्वस्थ होकर घर लौट गया है। लेकिन बेटी के साथ मां भी पॉजिटिव आई थी। विभाग द्वारा बुधवार को दोबारा से सैम्पल लिए थे। विभाग वीरवार को मां बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आने की उम्मीद में था। लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है। माँ बेटी पॉजिटिव पाई गई है।
Latest
- राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त लूंणा पुल का DC ने लिया जायजा
- त्रिवेणी संगम रिवालसर में भारतीय बौद्ध परंपरा का राष्ट्रीय सम्मेलन,मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मौजूद
- लाहौल-स्पीति : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO के मजदूर, दो की मौत, एक लापता
- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नादौन पहुंचे सुक्खू, उत्सव का माहौल
- जानिए, क्यों अमरिंदर सिंह, हिमाचल पुलिस का Super Cyber Cop, 32 की उम्र में 66…