शिमला : जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने डॉ बिंदल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे दिए जाने को सत्ता-संगठन की आपसी कलह और घोटालों में घिरा हुआ बताया। छाजटा ने यहां जारी बयान में कहा है कि डॉ बिंदल के इस्तीफे से अंतर्कलह, आपसी लड़ाई और घोटालों की बू आ रही है। इस समय देश-प्रदेश और संपूर्ण विश्व कोरोना जैसे संकट से लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार को कोरोना संकट से कुछ भी लेना-देना नहीं है और न ही लोगों की सेहत से कोई मतलब है। सरकार सिर्फ अपने निजी स्वार्थों और अपने सता की कुर्सी के लिए ही सोच रही है।
निजी स्वार्थों के चलते कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी भाजपा आपसी कलह और प्रदेश की जनता के पैसों के साथ कैसे घोटाला करना है, उसी में उलझी हुई है। छाजटा ने जारी बयान में आरोप लगाया है कि यदि गलती हुई है, तभी इस्तीफा दिया गया है, नहीं तो कोई भी पाक-साफ छवि का इंसान ऐसा काम नहीं करेगा। छाजटा ने कहा है कि प्रदेश सरकार पहले ही हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही थी, लेकिन अब कोरोना समय में जब संपूर्ण विश्व के लोग मानवता को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उस समय में भी प्रदेश सरकार और सरकार के मंत्रियों ने घोटालों पर जोर दे रखा है। इससे कि आम जनता का विश्वास सरकार ने खो दिया है।
अब यदि कार को अपनी छवि बचानी है, तो मुख्यमंत्री को आगे आकर इस भ्रष्टाचार को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इस मामले की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज से करवानी चाहिए, ताकि भ्रष्टाचारियों को सजा मिल सके।
सरकार की पोल खोल रहा भ्रष्टाचार…
छाजटा ने कहा है कि बीजेपी के चीफ ने त्यागपत्र देकर अपना दामन साफ कर दिया है, लेकिन अब मुख्यमंत्री भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी से नहीं बच सकते क्योंकि स्वास्थ्य विभाग उनके पास है। इस महामारी ने स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार से प्रदेश सरकार की पूरी पोल खोलता है। अभी तो भ्रष्टाचार की एक पोल खुली है आगे आने वाले समय में इसकी और पोल खुलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले का दबा नहीं सकती है।
Latest
- हमीरपुर : डुग्घियार चोरी मामले में 4 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली
- #Union Budget 2023 : टैक्स स्लैब में बदलाव…TV, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक चीजें हुई सस्ती…
- केंद्रीय बजट केवल मात्र रस्म अदायगी, कर्ज से उबारने के लिए प्रदेश को मिलनी चाहिए थी विशेष राहत रोजगार
- मंडी : देव संस्कृति सदन में पहली बार शिवरात्रि महोत्सव में ठहरेंगे 25 देवता
- हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह व हर्षवर्धन बोले, केंद्रीय बजट से हिमाचल को मिली निराशा