नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले विधायक डाॅ. राजीव बिंदल के पक्ष में सिरमौर के शिक्षा विभाग का गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ उतर आया है। यहां जारी एक बयान में जिलाध्यक्ष आकाश बिश्नोई व महासचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय प्रकरण में विधायक का नाम घसीटा जाना दुखद है। वो कर्मचारी हितैषी नेता हैं। उन्होंने कहा कि आज जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया गया, इस दौरान सभी ने विधायक को प्रकरण में संलिप्त करने पर नाराजगी जाहिर की।
प्रेस ब्यान में महासंघ के खंड अध्यक्ष दीपक गर्ग, कामराज, वंदना ठाकुर, रमेश ठाकुर, आशीष, अशोक कुमार व चतुर्थ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह इत्यादि ने एकमत होकर डाॅ. बिंदल के पक्ष में अपनी आस्था प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से डाॅ. बिंदल 24 घंटे कर्मचारियों के साथ खड़े रहते हैं, वो भी डाॅ. बिंदल के साथ खडे़ हैं।