ऊना : उपमंडल गगरेट के अबोटा गांव की एक महिला की गलती से कोई जहरीली वस्तु निगल लेने के चलते मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया लेकिन उसे बचाया न जा सका। गगरेट पुलिस ने अज्ञात कारणों के चलते मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि अंबोटा गांव की सुरेश कुमारी (54 वर्ष) बीमारी रहती थी। मंगलवार को उसने घर में रखी कोई जहरीली वस्तु को दवा समझ कर निगल लिया। इसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। जिस पर उसके परिजन उसे सिविल अस्पताल गगरेट ले आए। यहां पर डाक्टर उसे उपचार दे पाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। एसएचओ हरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Latest
- भारतीय मानक ब्यूरो टीम की सुंदरनगर में छापेमारी, बिना HUID वाला सोना बरामद…
- आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 जगहों पर दबिश देकर बरामद की 346 लीटर अवैध कच्ची शराब
- DSP अजय भारद्वाज व ASI अंबिका लाल को प्रशस्ति पत्र, कर्तव्य निष्ठा व दक्षता को लेकर…
- महामाई बाला सुंदरी के दरबार में स्वर्ण जड़ित भवन भेंट, मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार…
- सोनम वांगचुक को टिकेंद्र पवार का समर्थन, रिज मैदान पर देंगे धरना