ऊना : उपमंडल गगरेट के अबोटा गांव की एक महिला की गलती से कोई जहरीली वस्तु निगल लेने के चलते मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया लेकिन उसे बचाया न जा सका। गगरेट पुलिस ने अज्ञात कारणों के चलते मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि अंबोटा गांव की सुरेश कुमारी (54 वर्ष) बीमारी रहती थी। मंगलवार को उसने घर में रखी कोई जहरीली वस्तु को दवा समझ कर निगल लिया। इसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। जिस पर उसके परिजन उसे सिविल अस्पताल गगरेट ले आए। यहां पर डाक्टर उसे उपचार दे पाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। एसएचओ हरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Latest
- काश! नाहन में ट्रैफिक पुलिस की बाकी इलाकों में भी हो क्लिपिंग की कार्रवाई, ऐसी उम्मीद…
- मंडी : प्रेरणा उत्सव के लिए जिला स्तर पर 30 में से 4 बच्चों का होगा अंतिम चयन
- जुब्बल : सामान उतारते समय खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला समेत दो की मौत
- पैराग्लाइडिंग नियमों को लेकर सख्ती, रद्द होंगे लाइसेंस
- नाहन : कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर को हराकर फाइनल में पहुंची शिमला टीम