नाहन : सिरमौर के नौहराधार में शिक्षा विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक प्रेमपाल अत्री के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।
जारी बयान में प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सिरमौर इकाई के अध्यक्ष अजय जोशी, महासचिव गीतेश परासर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामभगत सरस्वती, मुख्य सलाहकार भारत भूषण व प्रेमपाल ठाकुर, नाहन सिटी यूनिट के अध्यक्ष राजीव वालिया सहित अन्य खंडों के प्रधान व पदाधिकारियों आत्माराम, लायक राम, धर्म सिंह, राजेश्वर सिंह, अतुल शर्मा, तरसेम, प्रदीप शर्मा, दिनेश मांटा, हरदेव सिंह, रंजना मांटा, रजनी, चंद्रा ठाकुर, गंगबीर, किशन रावत, संजीव तनेजा, विनय मोहन, विजय, संजीव कुमार, बुधराम, वेद प्रकाश धीमान आदि ने सयुक्त रूप से कहा की प्रेमपाल के आकस्मिक निधन से कर्मचारी महासंघ को अपूर्णीय क्षति पहुंची हैं।
गौर हो कि स्व. प्रेमपाल अत्री कर्मचारी महासंघ खंड नौहराधार के अध्यक्ष के तौर पर संगठन को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। सिरमौर के प्रधान अजय जोशी ने कहा कि संगठन में स्वर्गीय प्रेमपाल अत्री द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जोशी ने कहा कि नियमों का पालन न कर अराजकता फैलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ महासंघ की लड़ाई में प्रेमपाल ने एक सजग सिपाही की भूमिका अदा करते हुए हमेशा संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। जोशी ने कहा कि नौहराधार तहसील के तहत गांव गवाई निवासी स्व. प्रेमपाल अत्री को उनके मृदु स्वभाव के लिए भी याद रखा जाएगा।
Latest
- #Union Budget 2023 : टैक्स स्लैब में बदलाव…TV, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक चीजें हुई सस्ती…
- केंद्रीय बजट केवल मात्र रस्म अदायगी, कर्ज से उबारने के लिए प्रदेश को मिलनी चाहिए थी विशेष राहत रोजगार
- मंडी : देव संस्कृति सदन में पहली बार शिवरात्रि महोत्सव में ठहरेंगे 25 देवता
- हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह व हर्षवर्धन बोले, केंद्रीय बजट से हिमाचल को मिली निराशा
- हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी