शिमला: राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री पर कर गया है। उना राज्य में सबसे गर्म बना हुआ है, जहां आज अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में पारा 40 तो अन्य मैदानी जिलों में 40 के करीब रिकाॅर्ड हुआ। राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवरों से सकून मिलेगा। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में 27 से 31 मई तक बादलों के बरसने की संभावना जताई है। 28 व 29 मई को मैदानों व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों के तहत आने वाले 10 जिलों में आसमानी बिजली कड़कने, 40 किलोमी प्रति घंटा की रफतार से अंधड़ चलने तथा बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 26 मई तक राज्य में धूप खिलने से गर्मी का असर जारी रहेगा। लेकिन 27 से 31 मई तक मौसम में बदलाव आएगा। 27 मई को मध्यवर्ती व उच्चपर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 28 मई को मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम में परिवर्तन आने से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीत व किन्नौर जिलों को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में 28 व 29 मई को बिजली कड़कने व अंधड़ चलने के साथ बारिश होने की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 28.1, सुंदरनगर में 38.4, भुंतर में 35.5, कल्पा में 24.4, धर्मशाला में 31.8, उना में 42.3, नाहन में 37.3, सोलन में 35.5, कांगड़ा में 37.5, बिलासपुर में 40, हमीरपुर में 39.8, चंबा में 35.9, डल्हौजी में 23.2 और केलंग में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
Latest
- राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त लूंणा पुल का DC ने लिया जायजा
- त्रिवेणी संगम रिवालसर में भारतीय बौद्ध परंपरा का राष्ट्रीय सम्मेलन,मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मौजूद
- लाहौल-स्पीति : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO के मजदूर, दो की मौत, एक लापता
- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नादौन पहुंचे सुक्खू, उत्सव का माहौल
- जानिए, क्यों अमरिंदर सिंह, हिमाचल पुलिस का Super Cyber Cop, 32 की उम्र में 66…