शिमला : कांग्रेस के नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक सराहनीय पहल की है। इसमें विधायक ने दिसंबर 2020 तक मात्र Rs1/- वेतन लेने का फैसला किया है। शेष राशि सरकार के सुपुर्द की है, ताकि जरूरतमंद व गरीब लोगों के सहायता की जा सके। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को लिखे पत्र में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते कोरोना वायरस में गरीबों की मदद करना दायित्व है।
उन्होंने कहा कि उनके वेतन का इस्तेमाल जनता की मदद के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि वह दिसंबर 2020 तक अपना वेतन मात्र एक रुपए लेंगे। अगर आवश्यकता पड़ी तो जब तक करोना महामारी रहेगी वह एक रुपए वेतन ही लेते रहेंगे। तब तक अपना मूल वेतन प्रदेश वासियों की सेवा के लिए देने को तैयार हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाए। अहम बात यह है कि माननीयों के विधायक व भत्तों पर अक्सर ही विवाद पैदा होता है। जन प्रतिनिधियों को इस बात की आलोचना का सामना करना पड़ता है कि सत्ता व विपक्ष अपने भत्ते बढ़ा लेता है।
बहरहाल कांग्रेस के शीर्ष नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक अच्छी मिसाल कायम की है। सुक्खू द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को लिखा गया पत्र भी जमकर वायरल हो रहा है।