ऊना : बीती रात मुंबई से लौटी महिला अपने दो बेटों के साथ पाॅजिटिव पाई गई थी। अब ताजा घटनाक्रम में महिला का 44 वर्षीय देवर भी संक्रमित पाया गया है। जेठ की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। परिवार के पांच सदस्य 17 मई को मुंबई से निजी वाहन में लौटे थे। इसके बाद उन्हें विश्रामगृह में क्वारंटाइन कर दिया गया था। 47 वर्षीय महिला के 23 व 26 साल के बेटे भी पाॅजिटिव हैं। देर रात आई महिला व बेटों की रिपोर्ट ने खलबली मचा दी थी।
एक ही परिवार के पांच में से चार सदस्य संक्रमित हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमन शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पाॅजिटिव पाए गए व्यक्ति को अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। परिवार बंगाणा उपमंडल का रहने वाला है।
Latest
- आधी रात को सोमभद्रा नदी में पुलिस की दबिश, आधा दर्जन वाहन जब्त
- भोरंज के टिक्कर भरियाईयां में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
- वीरभूमि कांगड़ा के रजत कुमार ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (2) में देश भर में किया टाॅप
- हिमाचल : यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की अधिसूचना जारी, 20 किलो की पैकिंग में बिकेगा सेब
- CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस निरीक्षक सहित तीन को किया काबू