सोलन: जनपद के नालागढ़ उपमंडल में 5 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में शनिवार का आंकड़ा 16 तक जा पहुंचा है। क्षेत्र से 26 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 6 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, वहीं 5 पाॅजिटिव हैं, जबकि 15 अंडर प्रोसेस हैं। कोरोना पाॅजिटिव पाए गए 5 लोगों में 34 वर्षीय व्यक्ति का संबंध तालो गांव से हैं, इसके अलावा 39 वर्षीय व्यक्ति मितोन से है। 27 व 29 वर्षीय पाॅजिटिव पाए गए लोगों का संबंध रतवाड़ी गांव से है।
इसके अलावा 40 वर्षीय व्यक्ति नंदगांव का है। इन लोगों को रामशहर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तमाम लोग 15 मई को पश्चिम बंगाल से ट्रक के जरिए पहुंच गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के क्वारंटाइन सैंटर में फ्रूट बांटने पर विधायक परमजीत सिंह पम्मी व पूर्व विधायक केएल ठाकुर भी 7 दिन के क्वारंटाइन पर है, क्योंकि उस केंद्र में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे।
ताजा मामलों के बाद आंकड़ा 16 पहुंच गया है। आज सुबह शुरूआत मंडी के 4 मामलों से हुई थी। इसके बाद कांगड़ा व हमीरपुर में क्रमश: 1 व 6 मामले सामने आए।
Latest
- मंडी : ब्यास नदी में पलटी शादी समारोह में जा रहे दम्पति की नाव, पति की मौत पत्नी को रेस्क्यू
- हीमोफीलिया रोग से ग्रसित रोगियों का समय पर करवाएं उपचार
- UPSC: ये है, देश की सबसे कठिन परीक्षा में डंका बजाने वाले हिमाचल के पांच बेटे व दो बेटियां
- राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली FCA क्लीयरेंस : सीएम
- नाहन : कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन ने मंडी की टीम को हरा फाइनल मैच पर किया कब्जा