शिमला: राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की मिलने की संख्या 16 हो गई है। हमीरपुर के 14 मामलों के बाद अब कांगड़ा में दूसरा पॉजिटिव मिला है। जानकारी के मुताबिक 49 साल का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वह जवाली तहसील के भरमार गांव का रहने वाला है।
पॉजिटिव पाया गया 49 वर्ष का व्यक्ति 13 मई को दिल्ली से लौटा था इसके बाद उसे संस्थागत क्वॉरेंटाइन पर रखा गया था। प्रशासन के मुताबिक संक्रमित पाए गए व्यक्ति को बैजनाथ अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। गौरतलब है कि वीरवार को प्रदेश में 42 मामलों ने सरकार की नींद उड़ा दी थी। अब देखना यह है कि शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार क्या फैसले करती है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 106 हो गई हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है।