हमीरपुर: जनपद में कोरेाना संक्रमण का कहर शुक्रवार को भी जारी है। सुबह से खामोशी थी, मगर 4 बजे के बाद एक साथ ही 12 मामले सामने आ गए हैं। यानि 33 घंटे में 43 संक्रमित सामने आए हैं। ताजा मामलों के बाद राज्य में संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 164 हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों ने भी शतक पूरा कर लिया है। अब राज्य में 102 एक्टिव केस हैं।
विभाग के दोपहर के बुलेटिन के मुताबिक 55 संक्रमितों ने कोरोना को हराया है। बीते कल राज्य में कुल 42 मामले सामने आए थे, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकाॅर्ड है। इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आने से प्रशासन व विभाग की नींद उड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि तमाम संक्रमित महाराष्ट्र से लौटे हैं। हमीरपुर के 8 सैंपल्स की जांच की रिपोर्ट आनी है। उधर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव निपुण जिंदल ने 12 नए मामले आने की पुष्टि की है। हमीरपुर में अब सक्रिय मामलों की संख्या 53 हो गई है। चार की रिकवरी हुई है, जबकि एक की मौत हो गई थी।