हमीरपुर: राज्य में एक दिन में पहले कोरोना के 18 मामले मिलने का रिकॉर्ड था, मगर वीरवार को यह आंकड़ा 21 हो गया है। ताजा घटनाक्रम में हमीरपुर में दो परिवारों के पांच सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। हटली के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नादौन के ग्वाल पत्थर के एक परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। इन तमाम लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई से जुड़ी हुई है। गौरतलब है कि आज सोलन के बद्दी में पांच लोग संक्रमित पाए गए थे।
इसके अलावा कांगड़ा में आज 6 संक्रमित पाए गए थे। हमीरपुर में यह संख्या बढ़कर 10 हुई है। बताया जा रहा है कि तमाम संक्रमित मुंबई से पहुंची ट्रेन से ही लौटे थे। ताजा मामले में भी यह राहत की बात है कि पॉजिटिव पाए गए पांचों सदस्यों को दयोटसिद्ध व सेरी के क्वारंटाइन केंद्रों में रखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने पांच पॉजिटिव मामले मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि आज की संख्या 10 पहुंची है। दीगर है कि अब तक हिमाचल में कुल 131 मामले सामने आए हैं। इसमें से आज सहित 74 एक्टिव केस हैं। अगर इस रफ्तार से आंकड़ा बढ़ेगा तो निश्चित तौर पर बड़ी चिंता की बात है।
Latest
- हमीरपुर : बाइक व बस की भीषण टक्कर, 2 युवकों को दर्दनाक मौत
- #Sirmour : उत्तराखंड से दूल्हे के आंगन बारात लेकर पहुंची दुल्हन, तीनों भाइयों ने एक साथ लिए फेरे
- सोलन : सैनिक मनी सिंह को सेना गैलेंट्री अवार्ड, बहादुरी व अदम्य साहस का लेकर…
- फ्लैगशिप कार्यक्रमों के लिए जल्द चयन करें भूमि : सीएम सुक्खू
- HPU में 19 मिनट तक चली BBC की डॉक्यूमेंट्री, पुलिस ने रोकी…अब सचिवालय के बाहर दिखाने का ऐलान