ऊना: लॉकडाउन में कर्त्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने पर जिला के चार होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने इन चारों होमगार्ड जवानों को अपने कार्यालय में बुलाकर भेंट स्वरूप प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
डीसी संदीप कुमार ने कहा कि ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले जब वह भदसाली में यात्रियों को दिए तैयार किए जा रहे खाने का निरीक्षण करने के बाद साइकिल से वापस ऊना आ रहे थे, तो घालूवाल चौक पर नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों ने उन्हें रोका और उनसे वही सवाल किए जो कर्फ्यू के दौरान किसी भी आम आदमी से किए जाते हैं।
होमगार्ड जवानों ने आईडी कार्ड मांगा व कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। डीसी ऊना ने होमगार्ड जवानों की ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने पर इनकी सराहना की।
Latest
- राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त लूंणा पुल का DC ने लिया जायजा
- त्रिवेणी संगम रिवालसर में भारतीय बौद्ध परंपरा का राष्ट्रीय सम्मेलन,मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मौजूद
- लाहौल-स्पीति : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO के मजदूर, दो की मौत, एक लापता
- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नादौन पहुंचे सुक्खू, उत्सव का माहौल
- जानिए, क्यों अमरिंदर सिंह, हिमाचल पुलिस का Super Cyber Cop, 32 की उम्र में 66…