धर्मशाला: प्रदेश के सबसे बड़े जनपद कांगड़ा में कोरोना का कहर जारी है। दोपहर 2 बजे से पहले ही 11 मामले सामने आए थे। अब कुछ देर पहले दो ओर मामले सामने आ गए हैं। इसमें अपर खेरा का रहने वाला 55 वर्षीय ड्राईवर भी शामिल है, जो दिल्ली से लौटा था। लौटने के बाद चालक को डलियारा के क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। उधर एक अन्य मामले में जयसिंहपुर से ताल्लुक रखने वाला 41 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जो 18 मई को चेन्नई से पठानकोट पहुंचा था। व्यक्ति को ज्वालामुखी के क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था।
दीगर है कि बुधवार की पहली जानकारी में एक महिला अपने बेटे व बहू के साथ भी संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद दूसरे अपडेट में माता-पिता के अलावा 11 साल का बच्चा भी पॉजिटिव मिला था। जिलाधीश राकेश प्रजापति ने पुष्टि की है। इसके अलावा आज कुल्लू का भी खाता खुल गया। आनी का रहने वाला व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। यानि अब तक प्रदेष का आंकड़ा 14 है।
Latest
- बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के नाम 8 पर्चे, बीजेपी ने साझा की जानकारी
- लोकसभा चुनाव न लड़ने पर प्रतिभा सिंह के नरम पड़े तेवर, बोली हाई कमान के पाले में गेंद
- 8 अप्रैल से श्री ज्वालाजी शक्तिपीठ में हर प्रकार के हथियारों पर रहेगा प्रतिबंध : एसडीएम
- संगड़ाह में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन घायल
- कंगना के पिता बोले कांग्रेस ने संकीर्ण मानसिकता व बौखलाहट के चलते डाली बेटी के खिलाफ पोस्ट