शिमला : शशिकांत जोशी हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (विद्युत) के नए निदेशक होंगे। उन्होंने आज निगम के कारपोरेट कार्यालय में पदभार संभाला। 27 जनवरी से महेश सरकेक के सेवानिवृत होने पर यह पद खाली चल रहा था।
शशिकांत जोशी ने क्षेत्रीय इंजीनियरिंग काॅलेज भोपाल से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग और रूड़की विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
उन्हें हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 35 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उन्होंनेवर्ष 1985 में बतौर सहायक अभियन्ता अपनी सेवाएं हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्रारम्भ की। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में 14 वर्षों तक कार्य किया।
इसके अलावा उन्हें भूटान में ताला जल विद्युत परियोजना में लगभग 6 वर्षोें तक कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। इससे पहले वह मुख्य अभियंन्ता वाणिज्यिक, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के पद पर 3 वर्षों से कार्य कर रहे थे।
Latest
- हिमाचल : यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की अधिसूचना जारी, 20 किलो की पैकिंग में बिकेगा सेब
- CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस निरीक्षक सहित तीन को किया काबू
- अभिनेत्री कंगना रनौत का आत्मविश्वास, अपना चुनाव छोड़ राजस्थान में बनी स्टार प्रचारक
- गेहूं की कटाई को लेकर किसानों-मजदूरों के बीच हंगामा, मनमानी दिहाड़ी मांगने पर बिफरे किसान
- ऊना : 12.13 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू