पांवटा साहिब: भंगाणी रेंज में यमुना बीट के वनरक्षक धनवीर सिंह पर अवैध खनन करने वालों ने पत्थरों से हमला कर दिया। एक पत्थर के सिर में लग जाने की वजह से वनरक्षक धनवीर सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी राजपुर चोटिल हुआ है।
मंगलवार सुबह 7 बजे के आसपास वनरक्षक गश्त करते हुए अडेन के समीप पहुंचा। इस दौरान पाया कि नीले रंग के टै्रक्टर में 3-4 लोग रेत भर रहे थे। जैसे ही वो ट्रैक्टर के समीप पहुंचा तो व्यक्तियों ने ट्रैक्टर को मौके से भगा दिया। साथ ही वनरक्षक पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एक पत्थर धनवीर सिंह के सिर पर लगा। पुरुवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Latest
- आवासीय आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित
- डाईस वेब पोर्टल के माध्यम से लगेगी कर्मचारियों की चुनावी डयूटी, डाटा अपलोड करना अनिवार्य
- वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्याय : जगत सिंह नेगी
- बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के नाम 8 पर्चे, बीजेपी ने साझा की जानकारी
- लोकसभा चुनाव न लड़ने पर प्रतिभा सिंह के नरम पड़े तेवर, बोली हाई कमान के पाले में गेंद