पांवटा साहिब: शहर की एकता कालोनी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक 14 साल की मासूम बच्ची से 45 साल के सौतेले बाप ने छेड़छाड़ की। पीडि़त बच्ची ने तंग आकर चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही आईपीसी की धारा 354 के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दीगर है कि चंद रोज पहले एक कुंवारी लड़की ने अस्पताल के शौचालय में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया था। उस मामले में भी पुलिस न त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में माना जा रहा है कि नवजात बच्चे व आरोपी के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे जा सकते हैं। इसके बाद ही यह तय होगा कि वास्तव में आरोपी नवजात बच्चे का पिता है या नहीं।
Latest
- राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त लूंणा पुल का DC ने लिया जायजा
- त्रिवेणी संगम रिवालसर में भारतीय बौद्ध परंपरा का राष्ट्रीय सम्मेलन,मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मौजूद
- लाहौल-स्पीति : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO के मजदूर, दो की मौत, एक लापता
- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नादौन पहुंचे सुक्खू, उत्सव का माहौल
- जानिए, क्यों अमरिंदर सिंह, हिमाचल पुलिस का Super Cyber Cop, 32 की उम्र में 66…