कुल्लू : जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 8 किलोमीटर दूर शमशी स्थित उद्योगिक क्षेत्र में एक ऑयल विरोजा फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसमें करीब एक लाख के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी घटना से मैट्रोम इंडस्ट्री की छत पूरी तरह से जल गई है। हालांकि घटना में फैक्ट्री के उपकरण आदि को कोई बड़ा नुक्सान नहीं पहुंचा है लेकिन छत पूरी तरह से जल गई है।
आगजनी घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग जिला मुख्यालय कुल्लू से मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते विभाग की मुस्तैदी से करीब 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। जानकारी के अनुसार इस इंडस्ट्री मेंदेवदार के पेड़ की जड़ों का तेल निकाला जाता था और जड़ी बूटियों का व्यापार किया जाता था। दमकल विभाग के लीडिंग फायर ऑफिसर दुर्गा दास ने बताया किआग पर काबू पा लिया गया है और नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह इंडस्ट्री ललित कुमार पुत्र कन्हैया लाल प्लाट नम्बर 40 शमशीकी थी।
Latest
- सुक्खू सरकार ने बदला एक HAS, 3 को मिली पोस्टिंग
- नाहन : 19 वर्षीय भावन शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, बोले…
- #Nahan : उपविजेता ब्रदर्स ने जमा दो में शुरू की UPSC की तैयारी, चुना आर्ट्स संकाय…
- डॉ. वाईएस परमार की जन्मस्थली से कांग्रेस की “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा का शुभारंभ
- #Nahan : माधवी सिंह ने रूचि को कैरियर में बदला, अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का बांट रही ज्ञान…