संगड़ाह : उपमंडल मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर लाइमस्टोन माइन प्लांट के समीप रूप सिंह (55) पुत्र नैन सिंह की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि भावण गांव का रहने वाला रूप सिंह राशन डिपो से घासलेट व खाद्य सामग्री लेने संगड़ाह आया था।
शख्स की अचानक मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा
Latest
- सहकारी सभाओं के कर्मचारियों ने ‘सुख-आश्रय कोष’ में किया 1 लाख 101 का अंशदान
- ऊना : कड़ाकी में फंसने से तीन वर्षीय तेंदुआ घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
- शिमला से सीधे घर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, बेटे को देख भावुक हुई मां
- विश्व बैंक ने प्रदेश के 2500 करोड़ के ग्रीन रेजिलिएंट इंटिग्रेटिड प्रोग्राम में दिखाई रुचि
- ऊना : शटरिंग चोरी मामले में चार युवक गिरफ्तार, 4 दिन का पुलिस रिमांड