सराहां : पच्छाद महिला कांग्रेस ने अपना एक कर्मठ रत्न खो दिया है। बीती रात हृदय गति रुक जाने की वजह से पच्छाद महिला कांग्रेस की 41 वर्षीय अध्यक्ष सीमा अत्री का निधन हो गया। बेहद ही हंसमुख व मिलनसार स्वभाव की सीमा अत्री कांग्रेस की एक जुझारू कर्मठ व तेज तरार नेत्री रही।
पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाली दिवंगत सीमा अत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जा रहा है। उधर महिला अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। पार्टी के नेता मोनी ठाकुर ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से भी काफी आहत हैं, दिवंगत सीमा अत्रि के साथ काम करने का मौका मिला।