पांवटा साहिब : शहर के वार्ड नंबर-9 में अपने घर में होम क्वारंटाइन किया गया एक युवक अपने कमरे की खिड़की तोड़कर भाग निकला। लेकिन जैसे ही इसके भागने की सूचना मिली तो वार्ड के ही एक युवक ने इसको पकड़ लिया। होम क्वारंटाइन से भागे युवक का नाम रियासत है। इसको पुलिस ने अब संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रियासत नाम का यह व्यक्ति जोकि वीरवार को देहरादून, उत्तराखंड से पांवटा साहिब आया था। इसकी बैरियर पर जांच होने के बाद इसको स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन कर दिया। 2 दिन क्वारंटाइन रहने के बाद शनिवार युवक अपने घर के कमरे की खिड़की तोड़ी और फरार हो गया। इसके बाद वार्ड के अन्य युवक ने उसको पहचान लिया। इसकी सूचना नगर परिषद के वार्ड पार्षद व वाईस चैयरमेन नवीन शर्मा कोई दी गई। इसको पकडऩे के बाद पांवटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इस जांच के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के पूर्व वाईस चेयरमैन नवीन शर्मा ने कहा कि कोई भी कोई व्यक्ति बाहर राज्य से आया हो उसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें और अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। यह हर नागरिक का कर्तव्य है। पांवटा के थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि युवक को संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया गया है।