धर्मशाला: राज्य में कांगड़ा अब कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बाहरी राज्य से आए लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। ताजा मामले में नूरपुर तहसील के मनेड़ का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित युवक 8 मई को गुरुग्राम से लौटा था, जिसे हल्के लक्षण थे। संक्रमित पाए गए युवक को बैजनाथ अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। यह भी जानकारी है कि युवक एक अन्य व्यक्ति के साथ टैक्सी में घर लौटा था। चालक भी इसी गांव का है।
संक्रमित युवक के परिवार में चार सदस्य हैं। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने पुष्टि की है। दीगर है कि आज दोपहर भी मुंबई से 13 मई को लौटा 36 वर्षीय व्यक्ति भी हमीरपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
Latest
- राज्यपाल ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- हमीरपुर : प्रदेश पर देनदारियां के लिए भाजपा को कोस गए सुक्खू
- हिमस्खलन से NH-26 अवरुद्ध, एंबुलेंस समेत फंसे 14 वाहन
- अश्लील फोटो…ब्लैकमेल, प्रेग्नेंसी फिर अबॉर्शन, हिमाचल की युवती से चंडीगढ़ में दुष्कर्म
- सोलन : डंगे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा PGI रैफर