ऊना : चार घंटे से भी कम समय के अंतराल में दो रेल गाड़ियां ऊना पहुंचने जा रही हैं। यह जानकारी देते हुए डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि एक ट्रेन मुंबई से 17 मई रात 10.55 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन 18 मई सुबह तड़के 2.40 बजे पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऊना इसके लिए अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है।
डीसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए ऊना से ट्रेन 20 मई को प्रातः काल रवाना होगी, जिसका अंतिम गंतव्य हावड़ा होगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में जो लोग लॉकडाउन के चलते फंसे हैं, वह उपायुक्त कार्यालय में पंजीकरण जल्द से जल्द करा लें। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे लोग भी बंगाल जाने के लिए संबंधित जिलाधीश के पास रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Latest
- हमीरपुर : डुग्घियार चोरी मामले में 4 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली
- #Union Budget 2023 : टैक्स स्लैब में बदलाव…TV, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक चीजें हुई सस्ती…
- केंद्रीय बजट केवल मात्र रस्म अदायगी, कर्ज से उबारने के लिए प्रदेश को मिलनी चाहिए थी विशेष राहत रोजगार
- मंडी : देव संस्कृति सदन में पहली बार शिवरात्रि महोत्सव में ठहरेंगे 25 देवता
- हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह व हर्षवर्धन बोले, केंद्रीय बजट से हिमाचल को मिली निराशा