नाहन: पांवटा साहिब में कोरोना वायरस महिला व बेटी को कोविड-19 केयर अस्पताल सराहां में शिफ्ट कर दिया गया है। रात 12:30 बजे के आसपास प्रशासन को मां बेटी के करोना से संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद रात को ही तमाम व्यवस्थाएं कर ली गई। सुबह ही शिफ्टिंग की तैयारी कर दी गई थी। इससे पहले पांवटा क्षेत्र में ही पॉजिटिव पाए गए 2 मरीजों को बद्दी के काठा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। मगर अब नए मामलों के मरीजों का उपचार सिरमौर के ही सराहां में किया जाएगा। वीरवार सुबह 10:30 के आसपास महिला (38) व उसकी बेटी(7) को अस्पताल पहुंचा दिया गया। परिवार अन्य सदस्यों सैंपल जांच को भेजे जा रहे है। मरीजों के पहुंचने से पहले खंड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के अलावा खंड विकास अधिकारी भी अस्पताल पहुंच चुके थे।
ऐसी भी आशंका जाहिर की जा रही थी कि मरीजों को नाहन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया जा सकता है। लेकिन प्रशासन ने इसे नकार दिया है। प्रशासन ने नए मामले सामने आने के बाद एक अहम फैसला भी लिया है। इसके मुताबिक क्वारंटाइन पर रखे गए लोगों को दोपहर बाद आयुष किट का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसमें 10 साल से कम उम्र के बच्चों के अलावा 60 वर्ष से अधिक उन लोगों को आयुष किट दी जाएगी जिन्हें घर पर या फिर कहीं पर क्वारंटाइन पर रखा गया है। उपायुक्त डॉ आर के परुथी का कहना था कि संक्रमित पाए गए महिला व बेटी को कोविड-19 के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। दीगर है कि मंत्रिमंडल की बैठक में सराहां अस्पताल को कोविड़ अस्पताल में तब्दील करने का फैसला लिया गया था। उपायुक्त का यह भी कहना था कि निगरानी में रखे गए 10 साल से कम उम्र के बच्चों के अलावा 60 साल से अधिक उम्र वालों को आयुष किट निशुल्क प्रदान की जा रही है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ने में मदद मिल सकें।
https://youtu.be/aiD3guzu59c