शिमला : प्रशासन व सरकार के क्वारेंटाइन होने के आदेशों को कुछ लोग हल्के में लेकर आम जनता को परेशानी में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी के न्यू शिमला में आया है। यहां अंबाला से लौटा एक युवक जो कि होम क्वारेंटाइन पर था। लेकिन उसने नियमों का पालन नहीं किया। युवक आज घर से गायब पाया गया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय बबलू पुत्र कालू राम 11 मई को अंबाला से शिमला लौटा था। न्यू शिमला में वह घर पर ही क्वारेंटाइन था, लेकिन आज सुबह घर से गायब पाया गया। उसके विरूद्व आईपीसी की धाराओं 188. 269 व 270 के तहत केस दर्ज किया गया। प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि होम क्वारेंटाइन तोड़ने वालों को संस्थागत क्वारेंटाइन में भेजा जाएगा।
शिमला में होम क्वारेंटाइन की अवहेलना करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। प्रशासन द्वारा बाहर से लौटे लोगों को चिन्हित कर या तो होम क्वारेंटाइन करवाया जा रहा है, या फिर उन्हें क्वारेंटाइन केंद्रों में भेजा रहा है।
Latest
- राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त लूंणा पुल का DC ने लिया जायजा
- त्रिवेणी संगम रिवालसर में भारतीय बौद्ध परंपरा का राष्ट्रीय सम्मेलन,मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मौजूद
- लाहौल-स्पीति : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO के मजदूर, दो की मौत, एक लापता
- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नादौन पहुंचे सुक्खू, उत्सव का माहौल
- जानिए, क्यों अमरिंदर सिंह, हिमाचल पुलिस का Super Cyber Cop, 32 की उम्र में 66…