शिमला : रोहडू उपमंडल में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन पुल के जमींदोज होने की खबर आ रही है। घटना दोपहर 2:45 बजे के आसपास की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर पुल अचानक ही भरभरा कर गिर गया। गनीमत इस बात की रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था। उपमंडल में पब्बर नदी पर बन रहे पुल के जरिए रोहडू बाईपास को नए बस स्टैंड से जोड़ने की योजना थी। पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। उनके इस तरह से ध्वस्त हो जाने के बाद इस्तेमाल की गई सामग्री पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक पुल 96 मीटर लंबा था। इसका निर्माण कार्य करीब 2 साल पहले शुरू हुआ था। स्कूल के निर्माण का कार्य वीके गुप्ता एंड एसोसिएट को सौंपा गया था। उधर एसडीएम बीआर शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की टीम जायजा ले रही है। उन्होंने बताया कि करीब 2:45 बजे के आसपास घटना हुई है। उन्होंने कहां के पुल करीब 96 मीटर लंबा था।
Latest
- संगड़ाह : पालर-राजगढ़ रोड पर चलती दीपू कोच बस के निकले पिछले टायर
- भारत में पहाड़ का सीना फक्र से हुआ चौड़ा, हिमाचल के लाल के हाथ NSG की कमान
- WATCH || हिमाचल में तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त
- अध्यापकों ने पेश की मिसाल, जेब से 15 हजार रुपए खर्च कर दिलाई बच्चों के लिए वर्दी
- कांगड़ा में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप