सोलन: पुलिस थाना परवाणू के तहत पुलिस ने दो लोगों क खिलाफ बिना परमिशन लिए प्रदेश में दाखिल होने पर मामला दर्ज किया है। इस बारे में परवाणू पुलिस ने अपनी छानबीन शुरु की है।
जानकारी के अनुसारपरवाणू पुलिस को पुलिस चौकी भोजनगर ने सूचित किया कि तारा देवी गांव धारडा तहसील कसौली व रमेश कुमार निवासी गांव जखरोठा कसौली जिला सोलन बाहरी राज्य से हिमाचल में प्रवेश किया है। जब इस बारे में उन्हें पता चला तो इस बारे में दोनों से पूछताछ की गई, लेकिन दोनों ही संतोषजनक जवाब नहीं दे सकें। इसके बाद पुलिस ने प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर दोनों के खिलाफ मामल दर्ज किया गया। डी.एस.पी. परवाणु योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।