सोलन : हिमाचल प्रदेश मे तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्यां में इजाफ़ा हो रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने अब रैड जोन से आने वाले व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन ना भेजकर बाॅडर पर क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया है। जिला में अब ऑरेंज जोन व ग्रीन जोन से आने वाले व्यक्ति उचित जांच के बाद अपने घर सकेंगे। जबकि रैड जोन से आने वाले व्यक्तियों को विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में 14 दिनों तक रखा जाएगा। उद्योगों को कार्य करते वक्त दो गज की दूरी सहित सभी नियमों का पालन सुनिश्चत करना होगा।
उपायुक्त केसी चमन ने बताया कि रैड जोन से आने वाले व्यक्तियों को अब सीधे घर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें क्वारंटाइन केंद्रों में 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। जबकि ग्रीन व ऑरेंज जोन से आने वाले व्यक्तियों की पूरी जांच की जाएगी। यदि उनमें कोई लक्षण पाये जाते है तो उन्हें भी क्वारंटाइन सेंटरों रखा जाएगा। स्वास्थय व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन में रहने वाले व्यक्ति पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। संबधित पंचायतों सहित नगरपरिषदो को व्यक्ति पर नजर रखनी होगी। होम क्वारंटाइन व्यक्ति का पूरा परिवार क्वारंटाइन में रहेगा। वह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। उनको प्रशासन की और से होम डिलिवरी से आवश्यक सामान पंहुचाया जाएगा।