चंबा : बद्दी से सलूणी पहुंचे दो लोग पॉजिटिव पाए गए थे, उनके प्राइमरी कांटेक्ट में आए तीन दोस्त भी पॉजिटिव मिले हैं। डीसी विवेक भाटिया ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि बद्दी से लौटकर आए युवकों ने क्वारंटाइन के नियम तोड़कर पॉजिटिव पाए गए तीनों के साथ पार्टी की थी। डीसी ने कहा कि बार-बार होम क्वारंटाइन को लेकर जनता से अपील की जा रही है, लेकिन बावजूद इसके इसका उल्लंघन किया जा रहा है। इसी का नतीजा हुआ है कि 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
उधर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने बताया कि सलूणी क्षेत्र से 24, 32, 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं। उल्लेखनीय है कि बद्दी से लौटे एक शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी हुई है, जिसकी 2 साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हुई है। दीगर है कि रविवार सुबह बिलासपुर में क्वारंटाइन किए गए दो टैक्सी चालक भी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद कांगड़ा में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव आ चुका है। रविवार का दिन प्रदेश पर भारी पड़ा है। एक ही दिन में 6 मामले सामने आए हैं। चंबा में कोरोना का असर तेजी से फैलता जा रहा है। जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बनने की ओर बढ़ रहा है। ताजा मामलो के बाद चंबा में आंकड़ा 12 हो गया है। इनमें एक्टिव मरीज 6 हैं।
इस लिंक पर देखें वीडियो https://youtu.be/2MQV2ao73vo