नाहन : रविवार सुबह 9 बजे के आसपास मौसम ने जबरदस्त तरीके से करवट ली है। अचानक ही गहरे बादलों की वजह से शहर की विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कड़कती आसमानी बिजली के बीच बारिश ने एक बार फिर शहर के तापमान में गिरावट ला दी है। गौरतलब है कि मई के दूसरे सप्ताह में भी अब तक लोगों ने एसी का इस्तेमाल शुरु नहीं किया है, जबकि इन दिनों एसी अमूमन अप्रैल में ही ऑन हो जाते थे। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक सिरमौर के ऊपरी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।
तापमान में गिरावट के चलते लोग जहां गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं तो वहीं आज प्रशासन द्वारा किए गए संपूर्ण लॉकडाउन में घरों में ही हैं। ऐसे में कहीं न कहीं कहा जाए कि भगवान भी संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने में प्रशासन की मदद कर रहा हैं। चंद रोज से तापमान में इजाफा हो रहा था, मगर आज फिर इसमें गिरावट हो गई।