शिमला : रामपुर उपमंडल के अंतर्गत कुमारसेन तहसील में खेलते समय 2 वर्षीय मासूम बच्ची की कीटनाशक दवा के निगलने से मौत हो गई। घटना से मासूम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामला कुमारसेन के सहलाग गांव का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल के कमल बहादुर की बेटी अंशिका (2) गुरुवार को घर में खेल रही थी। इसी बीच उसने सेब के स्प्रे के लिए रखी कीटनाशक दवा को गटक लिया। इसके तुरंत बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी। कुछ देर तो घरवालों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कीटनाशक की शीशी देख उनके होश उड़ गए। परिजन बिटिया को अस्पताल ले गए। देर शाम उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में सीआरपीसी 174 में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Latest
- सहकारी सभाओं के कर्मचारियों ने ‘सुख-आश्रय कोष’ में किया 1 लाख 101 का अंशदान
- ऊना : कड़ाकी में फंसने से तीन वर्षीय तेंदुआ घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
- शिमला से सीधे घर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, बेटे को देख भावुक हुई मां
- विश्व बैंक ने प्रदेश के 2500 करोड़ के ग्रीन रेजिलिएंट इंटिग्रेटिड प्रोग्राम में दिखाई रुचि
- ऊना : शटरिंग चोरी मामले में चार युवक गिरफ्तार, 4 दिन का पुलिस रिमांड