ऊना: जनपद में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। हालांकि राहत की खबर यह है कि दिल्ली से लौटने के बाद 30 वर्षीय युवती को प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर में ही एक होटल में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। युवती मूलता अंब उपमंडल मंडल की रहने वाली है। डेढ़ घंटे के भीतर ही प्रदेश की सीमा में कोरोना का यह तीसरा मामला सामने आया है, इससे पहले 2 साल की मासूम बच्ची के इलावा कांगड़ा के शाहपुर से भी एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला अपने परिवार सहित लौटी थी,जिसमें पति व दो बच्चों है। डीसी संदीप कुमार ने पुष्टि की है। ऊना में 16 मामले सामने आये थे जो रिकवर हो चुके है,लेकिन ताजा मामले से ज़िला में कोरोना ने दोबारा एंट्री कर ली है।
Latest
- हमीरपुर : डुग्घियार चोरी मामले में 4 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली
- #Union Budget 2023 : टैक्स स्लैब में बदलाव…TV, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक चीजें हुई सस्ती…
- केंद्रीय बजट केवल मात्र रस्म अदायगी, कर्ज से उबारने के लिए प्रदेश को मिलनी चाहिए थी विशेष राहत रोजगार
- मंडी : देव संस्कृति सदन में पहली बार शिवरात्रि महोत्सव में ठहरेंगे 25 देवता
- हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह व हर्षवर्धन बोले, केंद्रीय बजट से हिमाचल को मिली निराशा