हमीरपुर : कोरोना वायरस चेन तोड़ने को लॉक डाउन के कारण शादियों में भी सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए मास्क लगाकर धार्मिक कार्य पूरे हो रहे हैं। चमियाना गांव में रजनीश कुमार की शादी नूरपुर कांगड़ा में राखी के साथ हुई। शादी में लड़के पक्ष की ओर से 3 लोग ही बारात में शरीक हो पाए। लड़के के पिता मदन लाल ने बताया कि उन्होंने लड़की पक्ष की ओर से ना तो कोई सामान लिया और ना ही कोई दहेज लिया।
बारात नूरपुर के लिए गई और वहां सात फेरों की रस्में पूरी हुई। एक रात वहां काटने के बाद दूसरे दिन बारात वापस हुई। बारात के साथ दूल्हे के पिता मदनलाल ताया मेहर सिंह भाई मनीष कुमार यह शामिल रहे। ना तो कोई बैंड बाजा और ना ही लड़के के घर धाम का आयोजन हुआ। रिश्तेदार भी कोई नहीं पहुंचे थे। केवल घर के लोग भी शामिल थे। लॉकडाउन के कारण लोगों को बेहद सादे और कम लोगों के बीच ही शादियां करनी पड़ रही हैं।
मदनलाल ने नूरपुर जाने के लिए ई-पास के माध्यम से परमिशन ली हुई थी। लड़की के चाचा विजय राणा ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें पास दिया गया। जिसके लिए परिवार ने सरकार व प्रशासन का आभार जताते हुए कहा है कि परमिशन मिलने के कारण ही तय समय पर बेटी की शादी कर पाए हैं।