नाहन : शहर के राज पुरोहित 74 वर्षीय सदस्य अशोक मिश्रा का आज दोपहर निधन हो गया है। अंतिम सांस तक मिलनसार स्वभाव के दिवंगत मिश्रा हालांकि कुछ अरसे से बीमार थे, लेकिन बावजूद इसके सक्रिय थे। दिवंगत मिश्रा के स्व. पिता पंडित सुमेर चंद ज्योतिष विद्या के महारथी रहे। दिवंगत अशोक मिश्रा के अलावा उनके अनुज भाई रमेश मिश्रा ने अपने पिता के पदचिन्हों पर आगे चलने का प्रयास किया।
1944 में जन्मे स्व. अशोक मिश्रा हालांकि हिमाचल पथ परिवहन निगम में भी कार्यरत रहे, लेकिन 1996 में रिटायरमेंट ले ली थी। छोटे भाई रमेश मिश्रा ने बताया कि ह्रदय गति रुकने की वजह से देहांत हो गया। उन्होंने बताया कि तुरंत ही निजी अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन ब्रॉट डैड घोषित कर दिया गया बह रहाल राज पुरोहित परिवार के सदस्य के निधन से शोक की लहर है। परिवार ने अपनी अगली पीढ़ी को ऐसे संस्कार दिए हैं जिसे देखकर हर कोई अचंभित भी होता है। उधर राजपरिवार के सदस्य कवर अजय बहादुर सिंह के अलावा अभय बहादुर सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।