सोलन : लॉकडाउन के बीच सिख मर्यादा के अनुसार गुरुद्वारा साहिब सपरून में हुई एक शादी दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाले क्षण बन गई। शादी में दूल्हे के साथ बाराती भी शामिल हुए, लेकिन इनकी संख्या महज छह रही। दूसरी ओर दुल्हन पक्ष की ओर से भी शादी समारोह में शामिल होने वालों की संख्या नाममात्र रही।
हालांकि प्रशासन से ली अनुमति के तहत 50 लोग शादी में शामिल हो सकते थे। मगर दो परिवारों ने वैश्विक कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ज्यादा लोगों को शामिल न करने का निर्णय लिया। लिहाजा दोनों पक्षों की ओर से महज 20 से 25 लोगों के बीच यह विवाह समारोह संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार सोलन क्षेत्र चोरी घाटी गलनग के दिलाराम के बेटे अमित का विवाह सुरेश चंद की बेटी नीतू निवासी नोणी को तय हुई थी। सिख मर्यादा के अनुसार गुरुद्वारा सिंह सभा में आनंद कारज करवाए गए।
Latest
- राज्यपाल ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- हमीरपुर : प्रदेश पर देनदारियां के लिए भाजपा को कोस गए सुक्खू
- हिमस्खलन से NH-26 अवरुद्ध, एंबुलेंस समेत फंसे 14 वाहन
- अश्लील फोटो…ब्लैकमेल, प्रेग्नेंसी फिर अबॉर्शन, हिमाचल की युवती से चंडीगढ़ में दुष्कर्म
- सोलन : डंगे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा PGI रैफर