शिमला: प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस एक बार फिर लौट आया है। करीब-करीब एक सप्ताह पहले ही इस जिला को कोरोनामुक्त घोषित किया गया था। राज्य के लिए लगातार तीसरे दिन अच्छी खबर नहीं आई है। पहले दिल्ली से लौटा युवक जोगिंद्रनगर में पॉजिटिव मिला। फिर सरकाघाट के रहने वाले 21 वर्षीय युवक की बीती देर शाम आईजीएमसी में मौत हो गई।
ताजा मामले के सामने आने के बाद राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या बढकर तीन हो गई है। उधर जानकारी के मुताबिक 38 साल का व्यक्ति दुबई की टूरिज्म इंडस्ट्री में काम करता है, जो 21 मार्च को इंडिया लौटा था। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में ही रहा। 16 अप्रैल को शख्स की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई थी। इी बीच 27 अप्रैल को दिल्ली से वापस घर आ गया। कांगड़ा के डीसी राकेश प्रजापति ने पुष्टि करते हुए कहा कि कंटेनमेंट व बफर जोन बना दिए गए हैं।
बताया यह भी जा रहा है कि संक्रमित पाया गया व्यक्ति दिल्ली से टैक्सी में चार अन्य के साथ आया था। पांचों ही कांगड़ा से ताल्लुक रखते हैं।