शिमला: चंडीगढ़ से अब तक 3945 हिमाचलियों की घर वापसी सुनिश्चित हुई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में चंडीगढ़ में फंसे लोगों को लगातार तीसरे दिन भी लाया गया। 3, 4 व 5 मई को क्रमश : 1314, 1239 व 1006 को वापस लाया गया। इससे पहले 25 व 26 अप्रैल को 386 लोग वापस पहुंचे थे। बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक व हिमाचल भवन के ओएसडी राजीव कुमार को प्रशंसा पत्र जारी किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने हिमाचलियों को वापस लाने का फैसला लिया था, जिसे धरातल पर क्रियान्वित किया गया। उन्होंने एचएएस अधिकारी राजीव कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही चंडीगढ़ में फंसे लोगों की घर वापसी सुनिश्चित हुई है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि वो भविष्य में भी इस तरह की सेवाएं प्रदान करते रहेंगे।