घुमारवीं : देश में पिछले एक महीने से करोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते हर किसी पर इसका असर पड़ा है, चाहे वो आम आदमी हो या बेसहारा पशु। लॉकडाउन के कारण इन पर भी कुछ कम नहीं गुजर रही है। खेतों में गेहूं की फसल कट चुकी है। दुकानों के बंद होने के कारण इनको भी पेट भरना मुश्किल हो गया है। कड़कड़ाती धूप में ये बेसहारा पशु मुख्य सड़क पर आ जाते हैं, जिससे सडकों पर जाम लग जाता है। यह हालात घुमारवीं, डंगार, बरठीं, शाहतलाई व अन्य बाजारों में देखें जा सकते हैं।
पहले तो यह पशु रात को किसानों कीगेंहू की फसल व अन्य फसलें चट कर जाते थे। मगर पिछले दिनों से फसल कट गई और चरने को कुछ नहीं रहा। शहरों में दुकानें कम समय के लिए खुलती हैं, इसलिए अब सड़ी-गली सब्जी भी नसीब नहीं हो रही है। अब यह झुंड बनाकर खाने की तलाश में भटक रहे हैं। किसी ने पानी पिला दिया तो ठीक वरना यूँ ही दिन रात निकल रहे हैं जिस कारण इन पर भी लॉकडाउन और कर्फ्यू का संकट कुछ कम नहीं दिखाई दे रहा है।
Latest
- राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त लूंणा पुल का DC ने लिया जायजा
- त्रिवेणी संगम रिवालसर में भारतीय बौद्ध परंपरा का राष्ट्रीय सम्मेलन,मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मौजूद
- लाहौल-स्पीति : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO के मजदूर, दो की मौत, एक लापता
- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नादौन पहुंचे सुक्खू, उत्सव का माहौल
- जानिए, क्यों अमरिंदर सिंह, हिमाचल पुलिस का Super Cyber Cop, 32 की उम्र में 66…