शिमला : जुब्बल थाना क्षेत्र के तहत कुड्डू बैरियर पर डयूटी देने के गए एक कांस्टेबल ने पानी समझ कर बैटरी मिक्सचर वाटर (बैटरी में डालने वाला पानी) पी लिया। इससे वह गंभीर हो गया। साथी कांस्टेबल उसे इलाज के लिए सरस्वतीनगर अस्प्ताल ले गए। जहां से कांस्टेबल को नागरिक अस्पताल रोहडू भेज दिया गया। रोहड़ू में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है। घटना सोमवार सुबह की है।
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल बाल कृष्ण पुलिस लाईन कैथू शिमला में तैनात था। कोरोना लाॅकडाउन के चलते कुड्डू स्थित इंटर स्टेट बैरियर पर उसकी अस्थाई डयूटी लगी थी। आज सुबह सवा 9 बजे वह अपने निवास स्थान से डयूटी पर आने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसने गलती से गाड़ियों की बैटरी में डाले जाने वाले पानी की बोतल को पी लिया। इसके बाद कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगा। अचानक उसकी तबियत बिगड़ती देख साथी कांस्टेबल उसे अस्पताल ले गए।
डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि उपचार के लिए पीड़ित कांस्टेबल को रोहड़ू अस्पताल से आईजीएमसी भेजा गया है। उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है।
Latest
- सहकारी सभाओं के कर्मचारियों ने ‘सुख-आश्रय कोष’ में किया 1 लाख 101 का अंशदान
- ऊना : कड़ाकी में फंसने से तीन वर्षीय तेंदुआ घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
- शिमला से सीधे घर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, बेटे को देख भावुक हुई मां
- विश्व बैंक ने प्रदेश के 2500 करोड़ के ग्रीन रेजिलिएंट इंटिग्रेटिड प्रोग्राम में दिखाई रुचि
- ऊना : शटरिंग चोरी मामले में चार युवक गिरफ्तार, 4 दिन का पुलिस रिमांड