शिमला: कोरोना लाॅकडाउन के बीच भी हिसंक प्रवृति के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। झारखंड के दो लोगों ने जंगल में लोहे के तार का जाल बिछा हिरण को फांसने के बाद उस पर डंडो से वार कर मौत के घाट उतार दिया। दर्द से कराह रहे मादा हिरण की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो दोनों आरोपी फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपियों को जंगल में ही दबोच लिया। आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी हुलसा उरव और रति लाल उरव के रूप में हुई है। मामला राजधानी के ढली थाना क्षेत्र का है।
रेंज आफिसर हीरा लाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि झारखंड निवासी दो व्यक्तियों ने ढली के चकरैल गांव के जंगल में जानवर के शिकार के लिए लोहे का जाल लगा रखा था। रविवार सुबह एक मादा हिरण जाल में फंस गया। दोनों आरोपियों ने मादा हिरण को डंडो से मार डाला। इस बीच ग्रामीणों को आते देख दोनों घटनास्थल से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाल व पिंजरे के तार को कब्जे में ले लिया है। मृत हिरण को पोस्टमार्टम के लिए पशुपालन केंद्र टूटीकंडी लाया गया है। एसपी शिमला ओमा पति जंबाल ने कहा कि आरोपियों के विरूद्व वाईल्ड लाईफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की धारा 51 के अलावा लाॅकडाउन उल्लंघन करने पर आईपीसी की धाराआअें 188, 269 व 270 में केस दर्ज किया गया है।
Latest
- सुक्खू सरकार ने बदला एक HAS, 3 को मिली पोस्टिंग
- नाहन : 19 वर्षीय भावन शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, बोले…
- #Nahan : उपविजेता ब्रदर्स ने जमा दो में शुरू की UPSC की तैयारी, चुना आर्ट्स संकाय…
- डॉ. वाईएस परमार की जन्मस्थली से कांग्रेस की “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा का शुभारंभ
- #Nahan : माधवी सिंह ने रूचि को कैरियर में बदला, अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का बांट रही ज्ञान…