नाहन : सूचना व जनसंपर्क विभाग से सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए रमेश शर्मा (64) का अचानक ही निधन हो गया। दिवंगत शर्मा ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। चूंकि लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वालों की संख्या सीमित है, लिहाजा काफी संख्या में लोग शोक प्रकट करने भी नहीं पहुंच पाए। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता के करीबी दोस्त रहे। भाजपा मंडल ने शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। चूंकि उनका स्वभाव मिलनसार व हंसमुख था, लिहाजा मीडिया कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों में एक अलग पहचान रखते थे।
बताया यह जा रहा है कि करीब तीन माह से किडनी की दिक्कत हो रही थी। संभवतः हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि अचानक ही दोस्त के निधन से स्तब्ध हैं। गुप्ता ने कहा कि करीब 15 साल तक वो दिवंगत शर्मा के घर में किराएदार रहे। इसी दौरान मित्रता पारिवारिक संबंधों में बदल गई थी।
उधर सूचना व जन संपर्क विभाग के उपनिदेशक धर्मेंद्र ठाकुर ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि वो विभाग में सेवाओं के दौरान निष्ठावान कर्मी रहे। उधर सिरमौर प्रेस क्लब ने भी सहायक लोक संपर्क अधिकारी के निधन पर शोक प्रकट किया है।