मंडी : एसपी गुरदेव शर्मा ने हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर की सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया है। उन्होंने निलंबन को अल्प अवधि में समाप्त करते हुए मनोज ठाकुर को फिर से ड्यूटी पर तैनात कर दिया है। हालांकि मनोज ठाकुर के खिलाफ विभागीय जांच भी जारी रहेगी और उनकी तैनाती भी पुलिस लाईन मंडी में ही रहेगी। एसपी गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
अब बोले मंडी के एसपी
एसपी ने बताया कि इस आपात स्थिति में फोर्स की कमी को देखते हुए मनोज ठाकुर की सेवाओं को बहाल कर दिया गया है लेकिन विभागीय जांच जारी रहेगी। बता दें कि मनोज ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह वीडियो मनोज ठाकुर ने सदर थाना मंडी में बनाया था। वीडियो में मनोज ठाकुर लठों को सैनेटाईज करते हुए दिखाई दे रहे और यह भी कह रहे हैं कि “लठ तो बजेगा लेकिन कोरोना नहीं होगा”। इसी के कारण मनोज ठाकुर पर निलंबन की गाज गिरी थी। लेकिन अब दोबारा से उनकी सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।
ये था मनोज ठाकुर का वीडियो
https://youtu.be/eh2HRn5IFB8
ज्ञात रहे कि मनोज ठाकुर एक देशभक्ति की कविता के कारण सुर्खियों में आए थे। उसके बाद देश भर में इन्हें एक नई पहचान मिली थी। लेकिन सोशल मीडिया पर ही पोस्ट वायरल होने के कारण इन्हें सस्पेंड भी होना पड़ा।