पांवटा साहिब: शहर में खोखे में चाय बेचने वाले अधेड़ की बेरहमी से हत्या करने की वारदात सामने आई है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 52 साल का मृतक सुधीर बिहार का रहने वाला था। यह भी साफ हो गया है कि खोखे में ही सोए अधेड़ पर बार-बार तेजधार हथियार घौंपा गया, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दीगर है कि मृतक व्यक्ति आईपीएच कार्यालय के बाहर चाय का खोखा लगाता था। वारदात के वक्त वो अपने खोखे में ही सोया हुआ था। हादसे की भयावकता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। ऐसा कैसे संभव हो पाया कि लॉकडाउन के दौरान कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर ही एक अधेड़ की नृशंस हत्या कर फरार हो गया। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रविवार शाम नालागढ़ इलाके में मां-बेटे का कत्ल कर दिया गया था। इसमें मृतक महिला के पति को ही गिरफ्तार किया गया था।
Latest
- मंडी : आपदा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए NHAI के दो अधिकारी सम्मानित
- #HP : चुनाव आचार संहिता के बीच कार से 3 लाख 23 हजार की नकदी बरामद
- चंबा : उपभोक्ताओं के घर गैस सिलेंडर के साथ पहुंचेगी मतदान की अपील
- पाठशाला को मधुशाला बनाने वाला शिक्षक सस्पेंड, जारी हुए आदेश
- चंबा : बिजली का बिल जमा न करवाने वाले 573 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन