ऊना: पुलिस थाना अंब के तहत भैरा में पेश आए सड़क हादसे में 23 वर्षीय बाईक चालक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है। मृतक की पहचान अरूण शर्मा पुत्र तिलक राज निवासी नुरपूर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पानीपत से वापिस घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार अंब के भेरा के समीप एक पिकअप तूड़ी लेकर जा रही थी कि सामने से एक बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अरुण शर्मा की तो मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल की पहचान अश्वनी कुमार डाडासीबा के रूप में हुई है। घायल को 108 कर्मियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में इसकी टांग फ्रैक्चर हो गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पानीपत से घर लौट रहे थे और कोरोना से बचाव के चलते अपने घर वापस जा रहे थे। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
Latest
- वीरभूमि कांगड़ा के रजत कुमार ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (2) में देश भर में किया टाॅप
- हिमाचल : यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की अधिसूचना जारी, 20 किलो की पैकिंग में बिकेगा सेब
- CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस निरीक्षक सहित तीन को किया काबू
- अभिनेत्री कंगना रनौत का आत्मविश्वास, अपना चुनाव छोड़ राजस्थान में बनी स्टार प्रचारक
- गेहूं की कटाई को लेकर किसानों-मजदूरों के बीच हंगामा, मनमानी दिहाड़ी मांगने पर बिफरे किसान