चंबा: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहल के समीप भूस्खलन हो गया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई। करीब एक बजे यहां पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी। सूचना मिलते ही एनएच प्रबंधन की मशीनरी मौके पर पहुंची। मार्ग को खोलने के प्रयास जारी है। मार्ग के बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई है।
गौरतलब है कि जिला में भारी बारिश के बाद मौसम खुल गया है। ऐसे में अब पहाड़ दरक रहे है। इसके चलते यातायात ठप्प पड़ जा रहा है। बीते दिनों इस मार्ग पर भूस्खलन हुआ था। जिससे करीब तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी थी। वहीं दूसरी तरफ हाईवे प्रबंधन की ओर से एडवायजरी भी जारी की गई है।
वाहन चालक भूस्खलनग्रसित प्वाइंट से सावधानी पूर्वक गुजरें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। वहीं, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण मंडल चंबा के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र शेखरी ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी है। कहा कि जल्द ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।